2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनेश कार्तिक औऱ दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गजों के रास्ते पर शुभमन गिल, किया इस कंपनी से करार

अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप से उभरे उदीयमान युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मैनजमेंट कम्पनी-क्वान के साथ करार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jun 2018, 6:59 PM IST

gill

दिनेश कार्तिक औऱ दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गजों के रास्ते पर शुभमन गिल, किया इस कंपनी से करार

नई दिल्ली। भारत के ताजातरीन बैटिंग सेनसेशन और विश्व कप जीतने वाली अंडर-19 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने देश की शीर्ष सेलिब्रिटी मैनजमेंट कम्पनी-क्वान के साथ करार किया। क्वान अब आगे से शुभमन के कामर्शियल इंटरेट्स को मैनेज करेगी। मुम्बई स्थित क्वान ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कम्पनी ने कहा कि उसने शुभमन के साथ मल्टीईअर कांट्रेक्ट किया है और इसके माध्यम से वह शुभमन को भारतीय क्रिकेट के नए उभरते हुए चेहरे के रूप में स्थापित करेगी।

शुभमन पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में जगह बना चुके हैं। विश्व कप अभियान के दौरान नम्बर-3 पर बैटिंग करते हुए इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने 104.50 के औसत से कुल 418 रन बनाए। पंजाब निवासी शुभमन अपने राज्य के लिए रणजी खेल चुके हैं और साथ ही साथ इंडियन प्रीमियर लीग आक्शन में भी हिस्सा ले चुके हैं। कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने शुभमन को 1.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

क्वान के इंद्रेनिल दास ब्लाह ने अपनी कम्पनी में शुभमन का स्वागत किया है। ब्लाह ने कहा, "हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि शुभमन क्वान परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। हम पहले से ही भारत के उभरते हुए खेल बाजार को समर्थन दे रहे हैं और शुभमन इसका प्रतीक हैं। वह विश्व कप के मोस्ट वैल्यूबल प्लेअर रहे हैं और हम मानते हैं कि उनका भविष्य उज्जवल है। हम इस सफर में उनका साथ देते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।"

इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए शुभमन ने इस करार को लेकर कहा, "'क्वान देश की श्रेष्ठ टैलेंट मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स मार्केटिंग कम्पनियों में से एक है। मैं क्वान टीम के साथ जुड़कर खुश हूं और आशा करता हूं कि इसकी मदद से कई तरह के मौके मेरे रास्ते में आएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह काफी अच्छी साझेदारी होगी।"

क्वान कई तरह के डोमेन में काम करता है। यह सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, लाइव इंटरटेंमेंट, स्पोर्ट्स, टीवी, लाइसेंसिंग, मूवी पैकेजिंग, म्यूजिक और रिजनल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय है। यह कई तरह के मीडिया रिलेटिड बिजनेस भी देखता है। क्वान का रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन, सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकलिन फर्नाडिस, सानिया मिर्जा, दिनेश कार्तिक, राणा दग्गुबाती, महेश बाबू, प्रीतम, श्रृद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसी हस्तियों के साथ करार है।