2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T-20 क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बने सरफराज अहमद, PAK टीम को दिलाई एक और सीरीज

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 2-0 से हराते हुए सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। इस मैच में जीत के साथ ही कप्तान सरफराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jun 2018, 2:42 PM IST

pakistan

T-20 क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बने सरफराज अहमद, PAK टीम को दिलाई एक और सीरीज

नई दिल्ली। पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेली गई दो टी-20 मैचों की सीरीज को पाकिस्तान ने 2-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में शोएब मलिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मलिक ने 22 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। इस पारी में मलिक ने पांच गगनचुंबी छक्के और एक चौका भी लगाया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम मात्र 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लिहाजा पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से जीत हासिल हुई।

पाकिस्तान ने की पहले बल्लेबाजी-
इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज फखर जमा ने 33 औऱ अहमद शरजाद ने 24 रनों की पारी खेली। मलिक महज एक रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। यदि मलिक इस मैच में एक रन और बना लेते तो ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक होता।

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी का हाल-
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। स्कॉटलैंड की ओऱ से कैलम मैकिलोड ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब उस्मान खान को दिया गया। उस्मान खान ने 2 ओवर की गेंदबाजी के दौरान महज 4 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल की। उस्मान के साथ-साथ फहीम अशरफ ने 2.4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 6 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए।

सरफराज अहमद का बड़ा कारनामा-
इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी-20 क्रिकेट में सरफराज अब सबसे सफल कप्तान बन गए है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अबतक 22 मैच खेले है। जिसमें से 19 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है। सरफराज का विनिंग परसेंट 86.36 प्रतिशत है। यहां एक बात और बता दें कि बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिहं धोनी के नाम है। धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 72 मुकाबलों में से 41 मैचों में जीत हासिल की है।