3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगान से पहले इन देशों ने भी भारत के खिलाफ किया है टेस्ट डेब्यू, LIST में पाकिस्तान भी है शामिल

क्या आप जानते हैं अफ़ग़ानिस्तान के पहले भारत के खिलाफ तीन और देश डेब्यू कर चुके हैं। जिनमें से एक चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Jun 2018, 3:57 PM IST

indian cricket team

अफगान से पहले इन देशों ने भी भारत के खिलाफ किया है टेस्ट डेब्यू, LIST में पाकिस्तान भी है शामिल

नई दिल्ली। भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला जाने वाला ऐतिहासिक मैच 14 जून से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ अफ़ग़ानिस्तान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं अफ़ग़ानिस्तान के पहले भारत के खिलाफ तीन और देश डेब्यू कर चुके हैं। जिनमें से एक चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान भी है।

पाकिस्तान को हराया था पहले ही मैच में
जी हां! भारत के खिलाफ अफ़ग़ानिस्तान के पहले तीन अन्य देश डेब्यू कर चुके हैं। अफ़ग़ान से पहले पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे और बांग्लादेश भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। वहीं ये दूसरी बार है जब भारत में कोई टीम टेस्ट डेब्यू करेगी इस से पहले पाकिस्तान ने 1952 में किया था। पाकिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच फ़िरोज़ शाह कोटला में खेला था। लाला अमरनाथ ने नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 70 रनों से हराया था।

ये खबर भी पढ़े - कप्तान सरफराज और शोएब मलिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत

ज़िम्बाब्वे और बंगलदेश ने भी किया था डेब्यू
भारत के खिलाफ दूसरा डेब्यू ज़िम्बाब्वे ने किया था। ज़िम्बाब्वे ने अपना पहला टेस्ट होने ही ग्राउंड हरारे में खेला था। ये मैच 1992 में 18 से 22 दिसंबर के बीच खेला गया था। संजय मांजरेकर के शानदार शतक के बावजूत ये मैच ड्रा रहा था। वहीं तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेला गया था। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था।

ये खबर भी पढ़े - OMG: अफरीदी ने घर में पाल रखा है शेर, दुध पिलाते हुए तस्वीर की शेयर

अफगान से मिलेगी कड़ी चुनौती
गुरुवार को खेले जाने वाला ये मैच अफ़ग़ानिस्तान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं भारत के सामने अपने ही घर में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी क्योंकि अफ़ग़ान के खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों से भलीभांति वाकिफ हैं। उनके पास राशिद खान, नबी और मुजीब जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं जो वक़्त आने पर खेल को पलट सकते हैं।