3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: अफरीदी ने घर में पाल रखा है शेर, दुध पिलाते हुए तस्वीर की शेयर

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के अपने घर में एक शेर पाल रखा है। जिसकी तस्वीर उन्होंने पिछले दिनों अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jun 2018, 2:56 PM IST

afridi

OMG: अफरीदी ने घर में पाल रखा है शेर, दुध पिलाते हुए तस्वीर की शेयर

नई दिल्ली। मैदान पर लंबे-लंबे छक्कें लगाने वाले शाहिद अफरीदी मैदान में जितना गेंदबाजों के प्रति आक्रमक रहते है, लगभग उतना ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी आक्रमकता को जगह दी है। शाहिद अफरीदी ने अपने घर में सबसे हिंसक जानवर शेर को पाल रखा है। इस बात की जानकारी तब सामने आई जब आफरीदी ने अपने घर की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। अफरीदी ने 9 जून को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की। इस तस्वीर में अफरीदी का पशु प्रेम बखूबी दिख रहा है।

पोस्ट की तस्वीर में दिखा नजारा-
पोस्ट की गई दो तस्वीरों में से एक में अफरीदी हिरण के एक बच्चे को दूध पिलाते दिख रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में अफरीदी की बेटी अपने पिता की नकल उतार रही है। इस तस्वीर में अफरीदी की बेटी के ठीक पीछे एक शेर बैठा दिख रहा है। बता दें कि अफरीदी सोशल मीडिया पर भी ख़ासे सक्रिय रहते हैं। हर छोटी-बड़ी घटना पर अफरीदी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते है। यहां यह भी बता दें कि अफरीदी की चार बेटियां हैं, जिनके नाम अक्सा, अजवा, अंशा और असमारा हैं।

जानवरों के लिए किया ये अपील-
इस तस्वीर के कैप्शन में अफरीदी ने लिखते हुए जानवरों की देखभाल करने की अपील की। अफरीदी ने लिखा कि प्रियजनों के साथ समय बिताना बहुत अच्छा होता है। जबकि मेरे विकेट लेने के जश्न की नकल मेरी बेटी के द्वारा किया जाना दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है। और हां, जानवरों की देखभाल करना न भूलें। वे हमारे प्यार और देखभाल के लायक हैं।

विश्व एकादश की कप्तानी की-
अफरीदी के इस पोस्ट पर उनके प्रंशसकों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की। कई लोगों के लिए अफरीदी के घर में शेर होने की बात अचरज करने वाली रही। तो वहीं कई लोगों ने अफरीदी की अपील को सही बताया। बता दें कि अफरीदी ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व एकादश टीम की कप्तानी की है। हालांकि वे अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे थे।