6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप में भारतीय टीम ने की ये बड़ी गलती, 15 दिन के अंदर अगर नहीं हुआ सुधार तो ये वर्ल्ड कप भी जाएगा हाथ से

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएगी। बस इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। लेकिन इस टीम में भारत के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है। यह कमी एशिया कप में भी साफ दिखाई दे रही है। टीम के पास इस समय भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Sep 2022, 10:32 AM IST

india_world_cip.png

Indian cricket team : भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2022 खेल रही है। इसके ठीक बाद वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेलेगी और फिर अक्टूबर नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है और जल्द बाकी टीमें भी करेंगी। जिसके लिए टीम का ऐलान करने के लिए 15 दिन की डेडलाइन बाकी है। ऐसे में भारत जो गलती एशिया कप में कर रहा है उसे ठीक करने के लिए उसके पास 15 दिन हैं।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएगी। बस इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। लेकिन इस टीम में भारत के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है। यह कमी एशिया कप में भी साफ दिखाई दे रही है। टीम के पास इस समय भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह हैं। भुवनेश्वर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आवेश खान और अर्शदीप सिंह अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। दोनों की हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जमकर धुनाई हुई थी।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से 4 साल बाद लिया बदला, श्रीलंका ने फिर किया नागिन डांस, Video वायरल


इस मैच में आवेश खान ने 4 ओवर में 53 रन लुटाये थे। वहीं अर्शदीप को ने भी 4 ओवर में 44 रन दिये थे। पाकिस्तान के खिलाफ आवेश खान ने 2 ओवर में 19 रन दिए। वहां भी उन्हें एक विकेट मिला, हालांकि वह इतने महंगे साबित हुए कि कप्तान ने उन्हें पूरा कोटा ही नहीं करने दिया।

आवेश खान के आखिरी 5 मैच -
4 ओवर 53 रन 1 विकेट बनाम हॉन्ग कॉन्ग
2 ओवर 19 रन 1 विकेट बनाम पाकिस्तान
2 ओवर 20 रन बनाम वेस्टइंडीज़
4 ओवर 17 रन 2 विकेट बनाम वेस्टइंडीज़
3 ओवर 47 रन बनाम वेस्टइंडीज़

अगर वर्ल्ड कप में भी भारतीय तेज गेंदबाजी का यही हाल रहा तो एक बार फिर 2021 वर्ल्ड कप की तरह भारत के हाथ में निराशा ही लगेगी। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते एशिया कप नहीं खेल रहे हैं। वहीं मोहम्मद शामी को 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई मौके नहीं दिया गया है। ऐसे में चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए इन गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SL vs BAN, Asia Cup 2022: श्रीलंका ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया

कब शुरू हो रहा है टी-20 वर्ल्डकप?
इस साल टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होनी है, जो मेन इवेंट होगा। जबकि 13 नवंबर को फाइनल खेला जाना है। टी-20 वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, ऑस्ट्रेलिया के 7 अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन होना है। भारत को ग्रुप-2 में जगह मिली है, उसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका है।