3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिताली के अर्धशतक की मदद से भारत ने द. अफ्रीका को 54 रन से हराया, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने द. अफ्रीका को रन से हरा कर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-1 कब्जा किया। मिताली ने जड़ा शनदार अर्धशतक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Feb 2018, 8:36 PM IST

Indian women team won the t20 series by beating SA in 5th t20 match

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जा रही 5 मैचों की की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। सीरीज के इस आखिरी मैच में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम को 54 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मिताली राज की शनदार अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट से नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 18 ओवरों में 112 के कुल स्कोर पर सिमट गई।

मिताली की शानदार पारी
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मिताली राज के बीच पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 32 रनों की साझेदारी हुई। मंधाना को 13 के निजी स्कोर पर मरिजाने काप ने आउट किया। मंधाना के पवेलियन लौटने के बाद 17 वर्षीय जेमिमाह रॉड्रिगेस (64) और मिताली राज (62) के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। इस साझेदारी को शबनम इस्माइल ने तोड़ा। अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर टीम को 166 के कुल योग तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस्माइल, काप और खाका ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
भारतीय टीम द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान डेन वेन निर्केक 12 के कुल योग पर पवेलियन लौट गई। उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी रुमेली धर ने आउट किया।टीम के स्कोर में अभी छह रन ही जुड़े थे कि तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने सुने लुस (5) को आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया। मेजबान टीम का तीसरा विकेट लिजेले ली (3) के रूप में गिरा। इसके बाद, मिगनोन दु प्रीज (17) और कोले ट्रेयोन (25) ने पारी को संभाला लेकिन नियमित अंतराल पर दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते रहे। काप ने अंतिम में 27 रनों की पारी खेलकर कुछ उम्मीद जरूर जगाई लेकिन धर ने उन्हें आउट करके मेजबान टीम की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। भारत की ओर से रुमेली धर, शिखा पांडे और राजेश्वरी गायकवाड ने तीन-तीन विकेट लिए। मिताली राज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।