
भारत ने सुपर ओवर में आस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास।
INDW vs AUSW T20i Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दूसरे टी20 मैच में महिला क्रिकेट का वह रोमांच देखने को मिला, जो शायद ही पहले कभी देखा गया हो। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बना डाले। जवाब में टीम इंडिया ने भी 187 रन कूट दिए और नतीजा सुपर ओवर से निकला। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकते हुए इतिहास रच दिया है।
टी20 सीरीज के दूसरे मैच में दोनों ही टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने महज 3 गेंद पर एक चौके और एक छक्के के साथ 13 रन कूटे डाले। वहीं, रिचा घोष ने 2 गेंद पर एक छक्के के साथ 6 रन बनाए। जबकि हरमनप्रीत ने एक रन बनाया। इस तरह सुपर ओवर में भारत ने कुल 20 रन बनाए।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
टीम इंडिया के बाद आस्ट्रेलिया की महिला टीम 16 रन ही बना सकी। इस प्रकार टीम इंडिया ने यह रोमांचकारी मैच 4 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट में भारत का यह पहला सुपर ओवर तक पहुंचने वाला मैच था। इस मैच में भारत ने सर्वाधिक 20 रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है। भारत ने सुपर ओवर में दुनिया की सबसे ताकतवर टीम को भी हराया है। इसके साथ ही भारत ने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 2022 में एक भी टी20 मैच नहीं हारा था।
यह भी पढ़े - अश्विन और शमी का रिकॉर्ड तोड़कर पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' ने रचा इतिहास
स्मृति ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने 54 गेंदों में 82 रन बनाए थे। वहीं, ताहिला मैक्ग्रा ने 51 गेंदों पर 70 रन जड़े तो एलिसा हीली ने 15 गेंद में 25 रन बनाए। जबकि टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 79 रन कूट डाले तो शेफाली वर्मा ने 34 और रिचा घोष ने 26 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें भारत ने 4 रन से जीत हासिल कर 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
यह भी पढ़े - विराट भैया मुझे टोकते रहना, नहीं तो मैं गेंद उड़ा दूंगा..., जानिए ईशान ने कोहली से क्यों कहा ऐसा
Published on:
12 Dec 2022, 8:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.