एक समय ऐसा था, जब उन्होंने 40 गेंदों पर मात्र 19 रन बनाए थे। लेकिन यहां के बाद उन्होंने अपना अंदाज बदला और विरोधी गेंदबाजों पर हावी हो गईं। हालांकि, टीम ने इस दौरान विकेट भी गंवाए। मगर एक छोर से टिककर बल्लेबाजी कर रही मंधाना ने 103 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील कर दिया। मंधाना की पारी में 18 चौके और दो छक्के शामिल थे। वह 120 गेंदों पर 136 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) ने भी एक शानदार पारी खेली और मंधाना के साथ मिलकर 171 रन की साझेदारी की।