30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजर्ड केएल राहुल को नेट्स में झूलन गोस्वामी करा रही प्रैक्टिस, लगाए बेहतरीन शॉट्स, वीडियो वायरल

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में राहुल का साथ दिग्गज महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने दिया। झूलन नेट्स में राहुल को गेंदबाजी करती नज़र आई। इस दौरान राहुल ने उनकी तेज तर्रार गेंदों का सामना किया और कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Jul 2022, 12:26 PM IST

lokesh_rahul_and_jhoolan.jpg

भारतीय उपकप्तान लोकेश राहुल और महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी

KL Rahul Jhulan Goswami Video: भारतीय उपकप्तान लोकेश राहुल चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। हालही में सलामी बल्लेबाज ने जर्मनी में हर्निया का ऑपरेशन करवाया है और अब वे बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। राहुल को वेस्ट इंडीज दौरे में जाने वाली टी20 टीम में चुना गया है। लेकिन तब तक उन्हे फिट होना होगा। ऐसे में वे यहां अभ्यास करते नज़र आए।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में राहुल का साथ दिग्गज महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने दिया। झूलन नेट्स में राहुल को गेंदबाजी करती नज़र आई। इस दौरान राहुल ने उनकी तेज तर्रार गेंदों का सामना किया और कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए। वेस्ट इंडीज दौरे के बाद एशिया कप खेला जान है। ऐसे में राहुल जल्द से जल्द फिट होकर टीम के साथ जुड़ना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें : यासिर शाह ने फिर फेंकी करिश्माई गेंद, शेन वॉर्न की 'बॉल ऑफ सेंचुरी' की दिलाई याद

वहीं, अगर महान महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बात करें तो दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 2022 आईसीसी महिला विश्व कप में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। वह आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की टीम में नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने लगभग चार साल पहले टी20ई प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। गोस्वामी भी इस समय रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

राहुल के करियर की बात की जाये तो दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 42 वनडे मैच की 41 पारियों में 46.69 के औसत से 1634 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं टेस्ट मैचों की बात की जाये तो। 43 मैचों की 74 पारियों में राहुल ने 35.38 के औसत से 2547 रन बनाए हैं। इस दौरान 7 शतक और 13 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं।

यह भी पढ़ें : 'मुझे 20 मिनट दो विराट कोहली आ जाएंगे फॉर्म में', सुनील गावस्कर का दावा


टी20 में भी राहुल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 56 टी20 मैचों की 52 पारियों में राहुल ने 40.69 के औसत से 1831 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.49 का रहा है। राहुल ने टी20 में 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।