नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की आंखों पर चोट लग गई थी। हार्दिक पंड्या ने 13वें ओवर में एक जोरदार थ्रो ईशान किशन की ओर फेका, गेंद ने पिच का सख्त हिस्सा लेकर अधिक उछाल लिया जिससे ईशान गेंद को परख नहीं पाए और गेंद उनकी आंख पर जा लगी थी। चोट से उनकी आंख सूज गई, मैच थोड़े समय के लिए रुका रहा क्योंकि ईशान को मेडिकल ट्रीटमेंट की सख्त जरुरत थी। इसके बाद ईशान को बीच मैच में पवेलियन लौटना पड़ा और उनकी जगह विकेटकीपर आदित्य तरे ने ली थी। उसी सिलसिले में हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर ईशान किशन के साथ फोटो अपलोड की जिसमे ईशान बेहतर दिख रहे हैं और उनकी आंख ठीक लग रही है।