10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: जोश में हैं बटलर, कर ली विराट की बराबरी अब केवल सहवाग से पीछे

IPL 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को जीता अपना इस सीजन का पांचवा मैच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 12 May 2018, 12:38 PM IST

jos buttler of rajasthan royals in ipl 2018

नई दिल्ली। जोस बटलर (नाबाद 95) की संघर्षपूर्ण पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (52) के अर्धशतक के बूते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य हासिल कर लिया। जोस बटलर ने इस विजयी पारी के साथ एक खास कीर्तिमान की ओर कदम बढ़ा दिया है जिसे केवल वीरेंदर सहवाग ही पा सके है।


बटलर ने की विराट की बराबरी
जोस बटलर द्वारा लगाया गया कल अर्धशतक उनका इस सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक था। ऐसा करने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है और अब वह सिर्फ वीरेंद्र सहवाग से पीछे रह गए हैं। बात आईपीएल की करे तो वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2012 में लगातार पांच मैचों में अर्धशतक बनाए थे। वो उस सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे थे। उनके दो अर्धशतक पुणे वारियर्स के खिलाफ आए थे, एक मुंबई इंडियंस के खिलाफ वहीं दो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आए थे। विराट कोहली आईपीएल में दो बार लगातार चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में दो बार ऐसा किया। अजिंक्या रहाणे ऐसा 2013 में भारत में आयोजित चैंपियंस लीग में करने में कामयाब हुए थे।


कर सकते हैं सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी
T20 क्रिकेट इतिहास में केवल तीन बल्लेबाज ही लगातार 5 अर्धशतक बना सके हैं। पहले वीरेंदर सेहवाग ने आईपीएल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ऐसा किया था। दूसरे हैमिलटन मसाकाड्जा जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के लिए ऐसा किया था और तीसरे कामरान अकमल जिन्होंने लाहौर के लिए खेलते हुए पीएसएल 2017 में ऐसा किया है। अगले मैच में अगर बटलर अर्धशतक लगाते हैं तो वो ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

CSK ने दिया था 176 का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत जैसी थी उसे देखकर लग रहा था कि वह 190 के आसपास आराम से जाएगी लेकिन राजस्थान ने उसे यहां तक नहीं पहुंचने दिया। अंबाती रायुडू का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह सिर्फ 12 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से रैना और वाटसन ने विकेट पर पैर जमाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। रैना आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे तो वहीं वाटसन थोड़ा धीमा खेल खेल रहे थे और रैना को लगातार स्ट्राइक दे रहे थे। वाटसन की पारी का अंत भी आर्चर ने किया। वाटसन 105 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछ बटलर के हाथों लपके गए। चेन्नई ने रैना के अर्धशतक के बूते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य हासिल कर लिया।