6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: फाइनल फाइट से पहले जाने अबतक हो चुके दसों खिताबी मुकाबलों का हाल

IPL 2018 के फाइनल मुकाबले के मौके पर, सभी खिताबी भिड़ंतों पर एक नजर।
3 min read
Google source verification
IPL FINAL MATCH

IPL 2018: फाइनल फाइट से पहले जाने अबतक हो चुके दसों खिताबी मुकाबलों का हाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। इस मुकाबले के बाद करीब दो महीने तक चले फटाफट क्रिकेट के इस धूम की समाप्ति हो जाएगी। यह फाइनल मैच आज शाम सात बजे से मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल मैच से पहले आईए नजर डालते है, आईपीएल में अबतक हुए 10 फाइनल मुकाबलों के बारें में...

2008: राजस्थान रॉयल्स(विजेता) VS चेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान ने टॉस जीतकर किया था पहले बल्लेबाजी का फैसला। चेन्नई ने 5 विकेट खोकर बनाए थे 163 रन। रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए यूसुफ पठान ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए थे। इसके साथ ही यूसुफ ने गेंदबाजी में बढ़िया प्रदर्शन किया था, उन्होंने केवल 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इस सत्र में 39 साल के शेन वार्न राजस्थान के कप्तान थे।

2009: डेक्कन चार्जर्स(विजेता) VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डेक्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुक्सान पर 143 रन बनाए। RCB कप्तान अनिल कुंबले ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए और उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी RCB यह मैच 4 रन से हार गई। यह इकलौती बार है कि आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच हारने वाली टीम के खिलाड़ी को मिला हो।

2010: चेन्नई सुपर किंग्स(विजेता) VS मुंबई इंडियंस
इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सुरेश रैना ने इस मैच में 35 गेंदों में 57 रन बनाए और साथ ही एक विकेट भी लिया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 146 रन ही बना सकी। सचिन तेंदुलकर को इस सीजन में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

2011: चेन्नई सुपर किंग्स(विजेता) VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में मुरली विजय ने 52 गेंदों में 95 रन बनाए। चेन्नई इस साल लगातार दो आईपीएल जीतने वाली पहली टीम बनी थी। RCB की यह दो फाइनल में दूसरी हार थी।CSK ने 20 ओवरों में 205/5 रन बनाए थे जिसके जवाब में RCB ने 147/8 रन ही बनाए थे।

2012: कोलकाता नाइट राइडर्स(विजेता) vs चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/3 रन बनाए थे।इसके जवाब में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में 192/5 रन बनाकर मैच जीत लिया था। 48 गेंदों पर 89 रन बनाने वाले मनविंदर बिस्ला मैन ऑफ द मैच रहे थे।

2013: मुंबई इंडियंस(विजेता) vs चेन्नई सुपर किंग्स
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवरों में 148/9 रन बनाए थे। चेन्नई की टीम 20 ओवरों में केवल 125/9 रन ही बनाकर यह मैच हार गई थी। यह मुंबई इंडियंस की पहली आईपीएल ट्रॉफी थी। केरोन पोलार्ड को उनकी 32 गेंदों में 62 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

2014: कोलकाता नाइट राइडर्स(विजेता) vs किंग्स XI पंजाब
कोलकाता ने टॉस जीतकर किंग्स XI पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 199/4 का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 19.3 में सफलता पूर्वक रनों का पीछा कर लिया।मनीष पांडेय अपनी 50 गेंदों में 94 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए।

2015: मुंबई इंडियंस(विजेता) vs चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए 202/5 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 161/8 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा अपने 26 गेंदों में 50 रन बनाए थे जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

2016: सनराइजर्स हैदराबाद(विजेता) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 208/7 का स्कोर खड़ा किया। RCB की टीम 200/7 रन ही बना सकी।बेन कटिंग को 15 गेंदों में 39 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

2017: 2017: मुंबई इंडियंस(विजेता) vs राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 129/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सुपरजाइंट्स 1 रन से चूक गई। क्रुणाल पंड्या को उनके 38 गेंदों पर 47 रन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीन आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी।