6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हैरान नहीं है यह विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज

आज फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे राशिद खान।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

May 27, 2018

RASHID KHAN BATTING

राशिद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हैरान नहीं है यह विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राशिद खान की आक्रामक बल्लेबाजी देखकर उन्हें हैरानी नहीं हुई। राशिद ने शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों पर 34 रन बनाए और अपनी टीम को 174 के कुल योग तक पुहंचाया। फाइनल मुकाबले में आज हैदाराबाद का मुकाबला चेन्नई से होगा।


राशिद के प्रदर्शन से युसूफ नहीं हैं हैरान
यूसुफ पठान ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह एक अच्छे क्रिकेटर हैं और बिग बैश एवं अन्य टूर्नामेंट उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के लगाए हैं। उनमें बल्लेबाजी करने की क्षमता है इसलिए वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने कुछ छक्के लगाए। हमें उनके कौशल का आभास है इसलिए हमें हैरानी नहीं हुई।"


हमें उनकी छमता पर विश्वास है- युसूफ
यूसुफ ने कहा, "राशिद ने पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन किया जिसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए। हमने उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा है लेकिन इस मैच में उनकी बल्लेबाजी भी देखी। टीम को उसका लाभ और हमने फाइनल में प्रवेश किया।" यूसुफ ने कहा, "हमें अपनी क्षमता पर विश्वास है। हमने शुरुआत से जैसी क्रिकेट खेली है, उसे ही जारी रखना चाहते हैं। चार मैच हारने के बावजूद, हम पोल पोजिशन पर है। हमने लीग में अहम मैचों में जीत दर्ज की है।"


आज होगा फाइनल मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में आमने-सामने होंगे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजी हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रामक है, लेकिन इनके सामने धोनी, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं। एक बार फिर सनराइजर्स को राशिद खान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।