4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: खिताबी भिड़ंत से पहले जान लें ये 10 अहम प्वाइंट, फिर मैच का मजा होगा दोगुना

IPL 2018 का आज फाइनल मुकाबला होना है, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टीमें भिड़ेंगी ट्रॉफी के लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 27 May 2018, 1:03 PM IST

csk vs srh

IPL 2018: खिताबी भिड़ंत से पहले जान ले ये 10 अहम प्वाइंट, फिर मैच का मजा होगा दोगुना

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल में आमने-सामने होंगे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजी हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रामक है, लेकिन इनके सामने धोनी, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं। इस मैच को लेके हम ला रहे हैं आपके लिए यह 10 रोचक तथ्य जिसे पढ़कर आपका मैच देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।

1. दोनों ही टीमों के लिए IPL फाइनल खेलना कोई नई बात नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स 7वीं वार IPL फाइनल खेलेगी वहीं सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी बार फाइनल मुकाबला खेलेगी।


2. एमएस धोनी अपना 8वां फाइनल मुकाबला खेलेंगे, उन्होंने CSK को वह 6 बार फाइनल में पंहुचा चुके हैं, साथ ही वह 2017 IPL में राइजिंग सुपर जाइंट्स से फाइनल में पहुंचे थे।


3. एमएस धोनी अगर 7 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो यह IPL सत्र उनका सबसे सफल IPL होगा। उन्होंने अभी तक इस IPL में 15 मैचों में 455 रन बनाये हैं।


4. वानखेड़े स्टेडियम पर CSK ने 6 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं। दूसरी ओर SRH ने 4 मैच हारे हैं और 1 मैच जीता है।


5. पिछले 10 IPL फाइनल मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले करेगा बल्लेबाजी।


6. हर साल IPL मैच का फाइनल मुकाबला शाम 8 बजे शुरू होता था लेकिन इस साल यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।


7. IPL 2018 की प्राइज मनी जीतने वाली टीम के लिए 20 करोड़ रुपए है, जबकि हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। IPL 2017 में जीतने वाली टीम को 15 करोड़ वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 10 करोड़ का प्राइज मनी मिला था।


8. चेन्नई और सनराइजर्स के बीच अभी तक कुल 9 मैच हुए हैं जिसमे 7 CSK ने जीते हैं और SRH के नाम दो मैच रहे हैं। इस IPL सीजन में इन दोनों के बीच तीन मैच हुए हैं जिसमे तीनो चेन्नई ने जीते हैं।

9. CSK के टॉप परफॉर्मर: टीम में स्टार फिनिशर और कप्तानी धोनी(455 रन), अंबाती रायडू(586), शेन वाटसन(438), सुरेश रैना(413) और प्लेसिस उसके बड़े स्कोरर हैं। तो गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर(15 विकेट), ड्वेन ब्रावो(13 विकेट), रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर पर निगाहें रहेंगी।

10. SRH के टॉप परफॉर्मर: सलामी बल्लेबाज शिखा धवन(471) और कप्तान केन विलियम्सन (688) ने बैटिंग का जिम्मा संभाला है तो रशीद खान(21) और सिद्धार्थ कौल(21) ने शानदार गेंदबाजी की है।