6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL से बाहर होने पर यहां पंचायत चुनाव प्रचार करने पहुंचे विराट कोहली! दंग हुए ग्रामीण

विराट कोहली की टीम IPL 2018 से बाहर हो चुकी है और वह चोट के कारण इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने भी नहीं जा रहें हैं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

May 27, 2018

virat kohli in election campaign

IPL से बाहर हो यहां पंचायत चुनाव प्रचार करने पहुंचे विराट कोहली! गांव वाले देख रह गए दंग

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण से विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बाहर हो चुकी है। विराट को लेकर एक बहुत रोचक खबर आई है। महारष्ट्र में सरपंची चुनाव के एक प्रत्याशी विट्ठल गणपत घावटे ने अपने चुनावी बैनर में विराट की तस्वीर लगाई है और चुनाव प्रचार में उनके पहुंचने का वादा भी किया है। वैसे तो चुनाव में सेलिब्रिटी का प्रचार में आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस चुनाव प्रचार में विराट को लेकर एक मजेदार वाकया हुआ है।


चुनावी रैली में विराट कोहली
महारष्ट्र के सरपंची चुनाव में रामलिंग गांव के सरपंच पद के प्रत्याशी विट्ठल गणपत घावटे ने अपने प्रचार में एक बैनर छपवाया है। इस बैनर की खास बात यह है कि इसमें प्रत्यासी के साथ विराट कोहली की तस्वीर है और यह बताया गया है कि विराट आयोजित चुनाव रैली में आएंगे। इस बैनर में रैली का पूरा रास्ता भी बताया गया है।


गांव वाले रह गए दंग
विराट को देखने रैली में सैकड़ों में संख्या जमा हुई। ग्रामवासियों के उत्साह को उस वक्त धक्का लगा जब उन्होंने देखा कि रैली में विराट नहीं बल्कि उनके हमशक्ल आए हुए हैं। हमशक्ल को देख लोग चौक गए। दरअसल घावटे ने लोगो को इकठ्ठा करने के लिए कोहली की तस्वीर अपने बैनर में लगवाई थी । लेकिन चुनावी रैली में उन्होंने विराट के हमशक्ल को बुलाया। इससे लोगों ने अपने आपको ठगा हुआ महसूस किया। हलाकि लोगों ने विराट के हमशक्ल के साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिचवाई।

वायरल हो रहे विराट के हमशक्ल

विराट के हमशक्ल की तस्वीर ट्विटर पर काफी वायरल हो रही है। एक ट्विटर यूजर द्वारा किया गए इस ट्वीट को लगभग 2000 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। वैसे जो भी हो सरपंच जी का भीड़ इकठ्ठा करने का तरीका काफी रोचक था। विराट के हमशक्ल को भी इस कारण अच्छी प्रसिद्धि मिलने वाली है।