8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL-11: ऑफ स्पिनर आर. अश्विन की लेग स्पिन गेंदबाजी, कठिन है बल्लेबाजों का पार पाना

आईपीएल में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते दिख रहे हैं। अश्विन की इन गेंदों को खेल पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
r ashwin

नई दिल्ली। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस समय आईपीएल के 11 वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभाल रहे हैं। अश्विन ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर जीत दर्ज करने में बड़ी भूमिका अदा की। लेकिन अश्विन के प्रंशसक उनके नए अवतार से हैरान है। जी हां, ऑफ स्पिन के रूप में पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा चुके आर. अश्विन आईपीएल के इस सीजन में पहली बार लेग स्पिन गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। अश्विन के इस नए हथियार का तोड़ दिग्गज बल्लेबाजों के पास भी नहीं है। जिस कारण उनकी गेंदबाजी पर रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है।

कड़े अभ्यास के बाद किया ऐसा -
अश्विन ने आईपीएल के इस सत्र में अपनी गेंदबाजी में लेग स्पिन का तालमेल कर कई बल्लेबाजों को चौंकाया है और विकेट भी लिए है। अश्विन अपने ऑफ स्पिन एक्शन में हल्का सा बदलाव करते हुए लेग स्पिन डाल रहे हैं। ऑफ स्पिनर ने आईपीएल से पहले चेन्नई में कई मैचों में लेग ब्रेक डालने का काफी अभ्यास किया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ मैच में लेग स्पिन गेंदों से तीन विकेट हासिल थे। उनका कहना हैं कि वह अपने ऑफ स्पिन एक्शन से ही लेग ब्रेक डाल रहे हैं जिससे उनकी गेंदबाजी में विविधता आ रही हैं।

नेट प्रैक्टिस में भी किया था लेग स्पिन-
अश्विन ने इससे पहले आईपीएल में ही नेट अभ्यास में लेग स्पिन डाली थी लेकिन वह असल में चर्चा में मैचों के दौरान ही आये हैं। उनके लेग स्पिन अंदाज को देखकर कमेंटेटर भी कह रहे हैं कि उनका अंदाज भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले जैसा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में अश्विन ने सामान्य ऑफ ब्रेक से क्विंटन डी कॉक को आउट किया और फिर लेग ब्रेक से सरफराज खान को स्लिप में कैच करा दिया। वह आम तौर पर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को ही लेग ब्रेक डाल रहे हैं।

क्या टीम में फिर हो पाएगी वापसी -
तमिलनाडु के 31 वर्षीय अश्विन पिछले वर्ष जुलाई से भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत की वनडे तथा टी 20 टीमों में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्राथमिकता दी गयी है। अपनी ऑफ स्पिन गेंदों से टेस्ट में 311, वनडे में 150 और टी 20 में 52 विकेट लेने वाले अश्विन की लेग ब्रेक की यह कोशिश भारतीय चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली को कितना प्रभावित करती है यह समय ही बताएगा।