
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों आईपीएल में हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर अबतक टीम को दो मुकाबलों में जीत दिलाई है। वे ऑरेंज कैंप के दावेदार खिलाड़ियों की लिस्ट में भी हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी एक बड़ा खुलासा किया है। धवन ने केकेआर के खिलाफ खेली गई पिछले मैच के बाद कोलकाता में कहा कि वह खेल से संन्यास लेने के बाद पारिवारिक व्यवसाय से जुडेंगे। धवन ने यह भी कहा कि अगर मैं क्रिकेट में नहीं होता तो व्यापार कर रहा होता। और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी मैं व्यापार ही करुंगा। बता दें कि शिखर धवन पंजाबी मूल के हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
मुथैया मुरलीधरन भी थें मौजूद-
समारोह में मौजूद श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि उनके समय में गेंदबाजी करना आसान होता था, क्योंकि तब खेल बल्लेबाजों के ज्यादा पक्ष में नहीं था। मुरलीधरन ने कहा कि अब खेल विभिन्न तरीकों से आगे बढ़ चुका है। जिस तरह से बल्लेबाज बल्लेबाजी करता है, उसके सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं है। हमने अधिक टी-20 नहीं खेला और टेस्ट क्रिकेट में हम आज की तरह छक्के नहीं मारते। हमारे समय में गेंदबाजी करना आसान था।
विश्वकप जीतने को बताया करियर का यादगार क्षण-
कार्यक्रम के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन ने माना कि 1996 विश्वकप जीतना उनके करियर का सबसे बड़ा क्षण था। मुरली ने आगे कहा कि 1996 विश्व कप की जीत को मैं श्रीलंका क्रिकेट की सबसे उपलब्धि मानता हूं। सनराइजर्स के लिए 2016 की आईपीएल ट्रॉफी सबसे बड़ी थी। बता दें कि मुरली धरन लंबे समय से हैदराबाद सनराइजर्स की टीम से जुड़ें हुए है।
Updated on:
16 Apr 2018 05:28 pm
Published on:
16 Apr 2018 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
