4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: धोनी, कोहली, रोहित समेत इन दिग्गजों को किया गया रिटेन, गौतम को लगा गंभीर झटका, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल के 11वें संस्करण की रिटेशन आज मुंबई में आयोजित हुई। जिसमें कई दिग्गजों को रिटेन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Jan 2018, 8:38 PM IST

ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के लिए आज खिलाड़ियों को रिटेन किया गया। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किए गए अपने क्रिकेटर्स के नाम तय कर लिए हैं। गुरुवार को शाम 5 बजे तक प्लेयर्स रेटेंशन डेडलाइन थी। अब इसके बाद आईपीएल की बोली 27-28 जनवरी को लगेगी। बता दें कि इस साल आईपीएल 4 अप्रैल- 27 मई तक खेली जाएगी। रिटेन किए गए बड़े नामों भारतीय कप्तान विराट कोहली , रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना , रविंद्र जडेजा भी हैं।

विराट के साथ इन दिग्गजों को बेंगलुरू ने किया रिटेन
विराट को बेंगलुरू ने रिटेन किया है। विराट के साथ-साथ बेंगलुरू ने एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को भी रिटेन किया है। वहीं दो साल का निलंबन झेलने के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना को रिटेन किया है। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ रिटेन किया है।

केकेआर ने गौतम गंभीर को छोड़ा
कोलकाता नाइटराइर्टर ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को छोड़ दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि गौतम गंभीर 27-28 जनवरी को होने वाले निलामी प्रकिया में शामिल होगे। कोलकाता ने अपने साथ सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन रखा है।

1.बेंगलुरू
विराट कोहली 17 करोड़ 17 करोड़

एबी डिविलियर्स 11 करोड़ 11 करोड़

सरफराज खान 1.75 करोड़ 03 करोड़

49 करोड़ (बची हुई रकम) 2 (आरटीएम)

2. चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी 15 करोड़ 15 करोड़ 47 करोड़ (बची हुई रकम) 2 (आरटीएम)
सुरेश रैना 11 करोड़ 11 करोड़
रवींद्र जडेजा 07 करोड़ 07 करोड़

3. मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा 15 करोड़ 15 करोड़ 47 करोड़ (बची हुई रकम) 2 (आरटीएम)
हार्दिक पंड्या 11 करोड़ 11 करोड़
जसप्रीत बुमराह 07 करोड़ 07 करोड़

4. दिल्ली डेयरडेविल्स
ऋषभ पंत 08 करोड़ 15 करोड़ 47 करोड़ (बची हुई रकम) 2 (आरटीएम)
क्रिस मॉरिस 7.1 करोड़ 11 करोड़
श्रेयस अय्यर 07 करोड़ 07 करोड़

5. कोलकाता नाइटराइडर्स
सुनील नरेन 8.5 करोड़ 12.5 करोड़ 59 करोड़ (बची हुई रकम) 3 (आरटीएम)
आंद्रे रसेल 07 करोड़ 8.5 करोड़

6. सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर 12 करोड़ 12 करोड़ 59 करोड़ (बची हुई रकम) 3 (आरटीएम)
भुवनेश्वर कुमार 8.5 करोड़ 8.5 करोड़

7. राजस्थान रॉयल्स
स्टीव स्मिथ 12 करोड़ 12.5 करोड़ 67.5 करोड़ (बची हुई रकम) 3 (आरटीएम)

8. किंग्स इलेवन पंजाब
अक्षर पटेल 6.75 करोड़ 12.5 करोड़ 67.5 करोड़ (बची हुई रकम) 3 (आरटीएम)

क्या होता है आरटीएम
आईपीएल ऑक्शन के दौरान अगर किसी प्लेयर पर उदाहरण के लिए 5 करोड़ की बाेली लगती है तो फ्रेंचाइजियों के पास राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उस प्लेयर को 5 करोड़ में अपनी टीम में ले सकेगी। ऐसा तभी हो सकेगा, जब वह प्लेयर उसी टीम में रहा हो। इसे ऐसे समझें कि अगर ऑक्शन के दौरान क्रिस गेल के लिए 5 करोड़ की बोली लगती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास यह मौका रहेगा कि वह राइट टू मैच कार्ड दिखाकर 5 करोड़ में गेल को अपने ही टीम में दोबारा शामिल कर ले।