
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के लिए आज खिलाड़ियों को रिटेन किया गया। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किए गए अपने क्रिकेटर्स के नाम तय कर लिए हैं। गुरुवार को शाम 5 बजे तक प्लेयर्स रेटेंशन डेडलाइन थी। अब इसके बाद आईपीएल की बोली 27-28 जनवरी को लगेगी। बता दें कि इस साल आईपीएल 4 अप्रैल- 27 मई तक खेली जाएगी। रिटेन किए गए बड़े नामों भारतीय कप्तान विराट कोहली , रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना , रविंद्र जडेजा भी हैं।
विराट के साथ इन दिग्गजों को बेंगलुरू ने किया रिटेन
विराट को बेंगलुरू ने रिटेन किया है। विराट के साथ-साथ बेंगलुरू ने एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को भी रिटेन किया है। वहीं दो साल का निलंबन झेलने के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना को रिटेन किया है। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ रिटेन किया है।
केकेआर ने गौतम गंभीर को छोड़ा
कोलकाता नाइटराइर्टर ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को छोड़ दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि गौतम गंभीर 27-28 जनवरी को होने वाले निलामी प्रकिया में शामिल होगे। कोलकाता ने अपने साथ सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन रखा है।
1.बेंगलुरू
विराट कोहली: लीग फीस- 17 करोड़, एबी डिविलियर्स 11 करोड़, सरफराज खान 1.75 करोड़
आरसीबी के पास बची हुई रकम - 49 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 2
2. चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी 15 करोड़, सुरेश रैना 11 करोड़, रवींद्र जडेजा 07 करोड़
सीएसके के पास बची हुई रकम - 47 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 2
3. मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा 15 करोड़, हार्दिक पंड्या 11 करोड़, जसप्रीत बुमराह 07 करोड़
एमआई के पास बची हुई रकम - 47 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 2
4. दिल्ली डेयरडेविल्स
ऋषभ पंत 08 करोड़, क्रिस मॉरिस 7.1 करोड़, श्रेयस अय्यर 07 करोड़
डीडी के पास बची हुई रकम - 47 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 2
5. कोलकाता नाइटराइडर्स
सुनील नरेन 8.5 करोड़, आंद्रे रसेल 07 करोड़
केकेआर के पास बची हुई रकम - 59 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 3
59 करोड़ (बची हुई रकम) 3 (आरटीएम)
6. सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर 12 करोड़, भुवनेश्वर कुमार 8.5
एसआरएच के पास बची हुई रकम- 59 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 3
7. राजस्थान रॉयल्स
स्टीव स्मिथ 12 करोड़
आरआर के पास बची हुई रकम- 67.5 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 3
8. किंग्स इलेवन पंजाब
अक्षर पटेल 6.75 करोड़
केईपी के पास बची हुई रकम- 67.5 करोड़
राइट टू मैच के ऑप्शन- 3
क्या होता है आरटीएम
आईपीएल ऑक्शन के दौरान अगर किसी प्लेयर पर उदाहरण के लिए 5 करोड़ की बाेली लगती है तो फ्रेंचाइजियों के पास राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उस प्लेयर को 5 करोड़ में अपनी टीम में ले सकेगी। ऐसा तभी हो सकेगा, जब वह प्लेयर उसी टीम में रहा हो। इसे ऐसे समझें कि अगर ऑक्शन के दौरान क्रिस गेल के लिए 5 करोड़ की बोली लगती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास यह मौका रहेगा कि वह राइट टू मैच कार्ड दिखाकर 5 करोड़ में गेल को अपने ही टीम में दोबारा शामिल कर ले।
Published on:
04 Jan 2018 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
