नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 4 विकेट से हरा दिया। लेकिन ये मैच राजस्थान केवल 5 गेदों में जीता था। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए KXIP ने 223 का स्कोर बनाया था। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने राजस्थान को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। फिर ये दोनों आउट हो गए।