पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई पंजाब
पंजाब भले ही हैदराबाद के हाथों 69 रनों से हार गई, लेकिन टीम के लिए उससे भी शर्मनाक बात यह है कि खिलाड़ी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए। पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसी के साथ पंजाब की टीम प्वॉइंट टेबल में 8 स्थान पर पहुंची। पंजाब ने अब तक इस सीजन में छह मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में हार का सामना किया है। वहीं सनराजर्स हैदराबाद यह मैच जीतकर प्वॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर जा पहुंची। हैदराबाद ने छह मैच खेले हैं, जिसमें तीन में हार का सामना करना पड़ा है और तीन में जीत हासिल की है।