
दिल्ली और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2020 का मुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल ( ipl 2020 ) का 13वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होते जा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को सीजन का 47वां मुकबला खेला जाना है। ये भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) और दिल्ली कैपिटल्स ( DC ) के बीच होगी। ये मुकाबला हैदराबाद के लिए करो या मरो की कीमत वाला है, क्योंकि टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा।
वहीं दिल्ली का अब तक का सफर शानदार रहा है, ऐसे में उनके लिए मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने का लक्ष्य होगा।
हैदराबाद ने 13वें सीजन में अब तक 11 मैच खेलें हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ चार में ही जीत हासिल कर पाई है। इसके साथ तालिका में हैदराबाद के पास 8 अंक हैं जबकि उसका स्थान 7वां है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ तक पहुंचने के लिए टीम को दिल्ली को हराना ही होगा। इसके बाद भी उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश
दिल्ली अपने पिछले दो लगातार मुकाबलों में हार का मुंह देख चुकी हैं। ऐसे में मंगलवार को वो हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने अब तक 11 में से 7 मैच जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। प्ले-ऑफ तक पहुंचने के लिए उसे बचे हुए तीन में से एक मैच को जीतना होगा। दिल्ली और हैदराबाद के बीच हुए पिछले मुकाबले में हैदराबाद की जीत हुई थी।
Published on:
27 Oct 2020, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.