30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी लियाम ने 20 गेंदों में लगाया सबसे तेज अर्धशतक, 10 छक्के लगाकर निकाला गेंदबाजों का दम

आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने 92 रनों की नाबाद पारी खेलकर 'द हंड्रेड' लीग में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Aug 2021, 7:40 PM IST

liam_livingstone.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने 'द हंड्रेड' लीग में तूफानी पारी खेलकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इस लीग में 20 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लियाम ने इस मैच में 40 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 सिक्स और 3 चौके लगाए। टूर्नामेंट के 31वें मैच में नॉर्थर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ बर्मिंघम फोनिक्स की टीम को 8 विकेट से शानदार जीत मिली। इस जीत में लियाम ने ऑलराउंड की भूमिका निभाई।

लियाम और एलेन ने पलटा मैच का रुख
100 गेंद वाले मैच में लियाम की टीम को 144 रनों का लक्ष्य मिला था। एक वक्त लियाम की टीम ने 6 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद लियाम ने एलेन के साथ 106 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। एलेन ने 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन मैच का असली कारनामा लिविंगस्टोन ने किया। उन्होंने 40 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ ही बर्मिंघम फोनिक्स टीम 'द हंड्रेड' लीग के फाइनल में पहुंच गई है।

यह खबर भी पढ़ें:—ICC Test rankings: लॉर्ड्स में जीत के बाद राहुल और सिराज ने लगाई लंबी छलांग

राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी खबर
लिविंगस्टोन आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलेंगे। उनका फॉर्म में रहना टीम के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल का दूसरा फेज सितंबर में खेला जाना है। ऐसे में लिविंगस्टोन ने तूफानी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी कर आईपीएल के दूसरी टीमों के लिए यकीनन खतरे की घंटी बजा दी है।

संक्षिप्त स्कोर : नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स 143/8 (100) (टॉम कोहलर-कैडमोर 71, क्रिस लिन 34, लिविंगस्टोन 3-25) बर्मिंघम फीनिक्स 147/2 (74) से हार गए (लियाम लिविंगस्टोन 92*, फिन एलन 42, डेविड विली 1-26) परिणाम- बर्मिंघम की टीम को 8 विकेट से जीती।