IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। आईपीएल सीजन 15 पिछले आईपीएल की तुलना में थोड़ा अलग होगा क्योंकि दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग से जुड़ चुकी हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में उतरने से पहले इन दोनों टीमों के पास अन्य टीमों की ही तरह ड्रॉफ्ट के जरिए 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का सुनहरा मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के बाद अब लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी 3 खिलाड़ी चुन लिए हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल (KL Rahul), मार्कस स्टोइनिस ( Marcus Stoinis) और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को टीम में शामिल कर लिया है।