ipl 2023 PBKS vs GT : मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। इसी पारी के दौरान 13वें ओवर में जब जितेश शर्मा और भानुका राजपक्षे बैटिंग कर रहे थे तब 3 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे मोहित शर्मा के हाथों में गेंद थी। मोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल डाली, जितेश शर्मा ने बल्ला घुमाया पर पर मिस हो गयी और गेंद रिद्धिमान साहा के दस्तानों तक पहुंच गई। गुजरात टाइटंस के कैप्टन, फील्डर, बॉलर यानी हर कोई शांत था। रिद्धिमान साहा को छोड़ हर कोई सामान्य बिहेव कर रहा था।
लेकिन रिद्धिमान साहा इकलौते थे जो अपील कर रहे थे। आमतौर पर गेंदबाज खूब अपील करते हैं, लेकिन यहां मोहित शर्मा भी श्योर नहीं थे की गेंद बैट को छुई है या नहीं। पर हार्दिक ने रिद्धिमान के अनुभव पर भरोसा जताया और डीआरएस लिया। जब थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज में देखा तो दिखा कि एक हल्का सा एज था। साहा की अपील सही साबित हुई और गुजरात को एक विकेट मिल गया।