31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KKR vs PBKS : पंजाब से आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी कोलकाता, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

KKR vs PBKS : आईपीएल 2023 में आज 8 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें के लिए प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। मैच से पहले हम आपको देते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 May 2023, 7:11 AM IST

kkr-vs-pbks.jpg

पंजाब से कल पिछली हार का बदला लेने उतरेगी कोलकाता।

ipl 2023 KKR vs PBKS : आईपीएल 2023 में आज सोमवार 8 मई को 53वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें के लिए प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। फिलहाल केकेआर 10 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्‍स 10 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ 7वें पायदान पर है। इस मैच में पंजाब की कमान जहां एक बार फिर शिखर धवन के हाथों में होगी तो नितीश राणा केकेआर की अगुवाई करते नजर आएंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। मैच से पहले हम आपको देते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम का हाल समेत सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी।


कोलकाता और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 31 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 20 तो पंजाब का महज 11 मैच में जीत मिल सकी है। आईपीएल के इसी सीजन में पंजाब ने 11वीं जीत हासिल की है। हालांकि ओवरऑल कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

बता दें कि ईडन गार्डन्स में अब तक आईपीएल के 81 मैच खेले गए हैं। जिनमें पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम ने 34 तो बाद में बैटिंग करने वाली टीम 47 बार जीती है। यहां की विकेट बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। ऐसे में टॉस इस मुकाबले में एक बार फिर महत्‍वपूर्ण भूमिका में होगा। क्‍योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले निश्चित रूप से गेंदबाजी का फैसला लेगी।

कोलकाता के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर वेबसाइट के अनुसार, कोलकाता में 8 मई को मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोलकाता बनाम पंजाब के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, कोलकाता बनाम पंजाब के मैच का सीधा प्रसारण आप आज 8 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी ने CSK के इस स्टार गेंदबाज को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

पंजाब किंग्‍स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्‍तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम क्यूरन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें : IPL में इन बल्‍लेबाजों के नाम दर्ज है सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड