बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब के होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। आईपीएल में बनाया गया यह दूसरा किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में बनाया था। उस दौरान आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 का स्कोर किया था। उस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन की तूफानी पारी खेली थी।
आईपीएल मैच में तीसरा सर्वाधिक स्कोर
आईपीएल के एक मैच में दोनों टीमों की ओर से बनाए गए सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो ये रिकॉर्ड 2010 में सीएसके और आरआर के मैच में बना था, चेन्नई में खेले गए उस मैच में दोनों टीमों ने 469 रन का स्कोर किया था। वहीं, 2018 में केकेआर और पंजाब के मैच में 459 रन बने थे। जबकि अब मोहाली में लखनऊ और पंजाब के मैच में 458 रन बने हैं। यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
आईपीएल में सबसे अधिक टीम स्कोर
आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक एक टीम के स्कोर के मामले में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में पांच विकेट पर 263 रन बनाए थे। वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में पांच विकेट के नुकसान पर 257 रन का दूसरा बड़ा स्कोर किया है। लखनऊ ने इस मामले में तीन विकेट पर 248 रन के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात लॉयन्स के खिलाफ 2016 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा है।
यह भी पढ़ें : आज टेबल टॉप करने के इरादे से उतरेगा गुजरात, पढ़ें मैच से जुड़ी सभी जानकारी
2010 में भी लगी थीं 69 बाउंड्री
लखनऊ और पंजाब के मुकाबले में 45 चौके और 22 छक्के के साथ कुल 69 बाउंड्रीज लगी हैं। आईपीएल के किसी एक मैच में इससे पहले 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में भी 69 बाउंड्री लगी थीं। इस तरह उस रिकॉर्ड की बराबरी हो गई है।
आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री
आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री के मामले में लखनऊ की टीम 41 बाउंड्री के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। इस मामले में पहले नंबर पर आरसीबी है, जिसने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 42 बाउंड्री का रिकॉर्ड बनाया था। लखनऊ ने इस मामले में हैदाराबाद के मुंबई के खिलाफ 2018 में बनाए गए 38 बाउंड्री के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
यह भी पढ़ें : बारिश से धुल सकता है आज दिल्ली-हैदराबाद का मुकाबला, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल