7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs RR : रोहित शर्मा को आज मिलेगा बर्थडे का तोहफा या बढ़ेगा बाहर होने का खतरा, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

MI vs RR : आईपीएल 2023 में आज 30 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से 42वां मुकाबला वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला जाएगा। कप्‍तान रोहित शर्मा के जन्‍मदिन होने जा रहा ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। मैच से पहले जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Apr 2023, 8:30 AM IST

mi-vs-rr.jpg

रोहित शर्मा को आज मिलेगा बर्थडे का तोहफा या बढ़ेगा बाहर होने का खतरा।

ipl 2023 MI vs RR : इंडियन प्री‍मियर लीग 2023 में आज 30 अप्रैल को डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्‍टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला जाएगा। कप्‍तान रोहित शर्मा के जन्‍मदिन होने जा रहा ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। मुंबई यह मुकाबला जीतकर प्‍लेऑफ की दौड़ में मजबूती के साथ आगे बढ़ सकती हैं, अगर राजस्‍थान जीती तो मुंबई की मुश्किलें बढ़नी तय है। क्‍योंकि आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट टेबल में राजस्‍थान रॉयल्‍स 8 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक के साथ 9वे स्‍थान पर है। ऐसे में मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम के साथ मैच से जुड़ी पूरी डिटेल।


मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच 2008 से से लेकर अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 14 जीत तो राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 12 मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्‍थान के खिलाफ सात में से चार मैच जीते हैं। हालांकि वानखेड़े में पिछले दो मैच राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जीते हैं।

वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा से बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। यहां खेले गए अधिकतर मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। वानखेड़े का विकेट को तेज आउट फील्ड के चलते बल्लेबाजी का स्वर्ग माना जाता है। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 170 के करीब रहा है।

मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्‍स के मैच के दौरान बारिश बाधा डाल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान पर बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना भी व्‍यक्‍त की है। आज न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच का सीधा प्रसारण आप आज 30 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :ये हैं खतरनाक गेंदबाज, इनके सामने बाउंड्री तो दूर सिंगल के लिए तरसते हैं बल्‍लेबाज

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉफ और जोफ्रा आर्चर।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें : चेन्‍नई-पंजाब के मैच में आज बारिश बन सकती है विलेन, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल