28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: मैच के दौरान मैदान पर भिड़े खिलाड़ी, सूर्यकुमार समेत तीन पर लगा भारी भरकम जुर्माना

IPL 2023 : कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब केकेआर के कप्‍तान नीतीश राणा और मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन के बीच भिड़ंत हुई। सूर्यकुमार को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। विवाद के बाद अब इन खिलाडि़यों पर मैच रेफरी ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Apr 2023, 11:54 AM IST

ipl-2023-nitish-rana-hrithik-shokeen-fined-for-on-field-spat-suryakumar-fined-for-slow-over-rate.jpg

मैच के बीच भिड़े खिलाड़ी, सूर्यकुमार समेत तीन पर लगा भारी भरकम जुर्माना।

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत रविवार को डबल हेडर खेला गया। गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान के बीच जहां शाम को मैच खेला गया, वहीं उससे पहले दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। लाइव मैच के दौरान कोलकाता टीम के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ऋतिक शौकीन के बीच भिड़ंत हुई। इस दौरान मुंबई के कार्यवाहक कप्‍तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। उस विवाद के बाद अब मैच रेफरी की ओर से दोनों खिलाड़ियों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। इनके साथ ही सूर्यकुमार पर भी जुर्माना ठोका गया है।

दरअसल, मैच के दौरान 8वें ओवर की पहली गेंद पर ऋतिक शौकीन ने नीतीश राणा को रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नीतीश पवेलियन की ओर लौट ही रहे थे कि मुंबई के गेंदबाज ऋतिक ने कुछ शब्द कह दिए। जिसको लेकर नीतीश भड़क उठे और उन्होंने ऋतिक को बल्‍ला दिखाकर कुछ जवाब दिया। मामला बढ़ता देख मुंबई के कार्यवाहक सूर्यकुमार यादव ने किसी तरह बीच-बचाव कराते हुए मामले को शांत कराया।

मैच रेफरी ने दोनों को पाया दोषी

मैच रेफरी ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों को नियमों के उल्‍लंघन का दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया है। रेफरी ने नीतीश के खिलाफ मैच फीस का 25 प्रतिशत तो ऋतिक के खिलाफ मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। नीतीश ने जहां आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन के आर्टिकल 2.21 का तो ऋतिक ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें : सैमसन ने लगाई छक्‍कों की हैट्रिक, दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को जमकर कूटा

सूर्यकुमार पर भी ठोका जुर्माना

सूर्यकुमार यादव पर भी मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है। सूर्यकुमार यादव के गेंदबाज निर्धारित समय पर अपने ओवर पूरे नहीं कर सके। इसलिए स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले इस आईपीएल में स्लो ओवर रेट के लिए डेविड वॉर्नर, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन पर भी जुर्माना लग चुका है।

यह भी पढ़ें : संजू सैमसन को लेकर हर्षा भोगले के ट्वीट से मची खलबली