ipl 2023 Shikhar Dhawan: आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे शिखर धवन ने कबूला है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। उनके इस कबूलनामे की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में धवन स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है और अब वह एक कमिटेड रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं और अपनी सभी पुरानी चीजों को बुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
ऐसे में यह अंदाज लगाया जा रहा है कि गब्बर किस लड़की से रिश्ते की बात कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाले से गब्बर यह भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि क्या तुम वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हो। लेकिन जब से यह वीडियो वायरल हुआ है पंजाब के कप्तान के तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है, ताकि इस खबर की पुष्टि की जा सके।