
IPL 2023 Top Finishers : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अब तक 38 मैच हुए हैं और इसमें 20 बार 200 प्लस स्कोर बन चुका है। इस सीजन में कई युवा बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी हिटिंग एबिलिटी से गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है। इसमें दो बल्लेबाज तो ऐसे हैं जो आईपीएल में एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं और टीम के लिए लगातार फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए हैं लग रहा है कि अब टीम इंडिया की जर्सी इन से ज्यादा दूर नहीं है। इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं, आइए जानते हैं।
5. जितेश शर्मा (PBKS) - पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बैट्समैन जितेश शर्मा आईपीएल 2023 में एक के बाद एक धुआंधार पारी खेल रहे हैं। जितेश शर्मा को इस साल चोटिल संजू सैमसन के स्थान पर श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में जगह मिली थी। लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल पाई। मगर जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं उसे देखते हुए यह लग रहा है कि उनका भारत के लिए पदार्पण ज्यादा दूर नहीं है।
उन्होंने इस सीजन लगभग करीब 150 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं।
पिछले दो मैचों में लखनऊ और मुम्बई के खिलाफ जितेश ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
जितेश शर्मा का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
21(11), 27(16), 4(9), 25(23), 2(4), 41(27), 25(7), 24(10).
4. अभिनव मनोहर (GT) - आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस एकमात्र ऐसी टीम है जिसके पास एक नहीं बल्कि दो बेहतरीन मैच फिनिशर है। एक का नाम राहुल तेवतिया, तो दूसरा नाम अभिनव मनोहर का है। जो इस साल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
चार मैच में अभिनव लगभग 21 की औसत से 86 रन बना चुके हैं।
आईपीएल 2023 में अभिनव का स्ट्राइक रेट लगभग 183 का रहा है।
गुजरात टाइटंस टीम में सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट अभिनव मनोहर का ही है
3. ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) - ध्रुव जुरेल 2020 में अंडर-19 विश्व कप में भारत के उपकप्तान रहे ध्रुव ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया। अब तक ध्रुव ने 7 मैच खेले हैं। लेकिन राजस्थान की टीम उन पर भरोसा जताते हुए अभी से हीं फिनिशर का रोल दे रखा है।ध्रुव पांचवें और छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए राजस्थान के लिए छोटी मगर उपयोगी और तूफानी पारियां खेल रहे हैं।
22 साल के ध्रुव ने चेन्नई के खिलाफ महज 15 गेंदों में 34 रन बनाए थे।
आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उनके बल्ले से 16 दिन में 34 रन निकले थे।
दोनों ही मौके पर राजस्थान को जीत हासिल हुई थी।
अब तक 7 मैच में ध्रुव लगभग 33 की औसत से 130 रन बना चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम में ध्रुव की स्ट्राइक रेट सबसे बढ़िया है।
ध्रुव का स्ट्राइक रेट इस दौरान लगभग 197 का रहा है।
2. राहुल तेवतिया (GT)- राहुल तेवतिया पिछले 2 सालों से गुजराती टाइटंस के लिए मैच फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। इस दौरान शायद ही कभी ऐसा मौका आया होगा जब वह नाकाम रहे। इस सीजन तेवतिया को बैटिंग के मौके ही कम मिले हैं। पिछले 4 मैच से वह लगातार नाबाद लौट रहे हैं।
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 गेंदों में उन्होंने 20 रन बना डाले थे।
ऐसे में राहुल टीम इंडिया पर बार-बार अपना दस्तक दे रहे हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए और लग भी रहा है कि जल्द ही उन्हें की T20 टीम के लिए बुलावा आ सकता है।
आईपीएल एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर राहुल को टीम को मैच भी जीता चुके हैं।
1. रिंकू सिंह (KKR) - इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे अच्छे और प्रभावशाली पारी जब भी जिक्र होगा तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्के लगाने वाले इन्निग्स का नाम उसमें जरूर आएगा। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के मारकर क्यों को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
रिंकू सिंह मौजूदा सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ 31 गेंद में 58 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंद में 53 रन बना चुके हैं।
रिंकू का स्ट्राइक रेट इस सीजन 8 मैचों में 160 के करीब रहा है।
रिंकू आठ मैचों में लगभग 63 की औसत से 251 रन बना चुके हैं।
जिस तरह का प्रदर्शन को अभी कर रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें टीम इंडिया से जल्द बुलावा आ जाए।
यह भी पढ़ें : IPL 2023 में धमाल मचा रहे हैं ये 5 युवा खिलाड़ी, टीम इंडिया से जल्द आ सकता है बुलावा
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले भारत को मिला सहवाग जैसा विस्फोटक ओपनर
Published on:
29 Apr 2023, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.