Yashasvi Jaiswal in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग को भारतीय टीम में स्थान पाने का द्वार कहा जाए तो गलत नहीं होगा । 15 महीने से टीम से बहार चल रहे अजिंक्य रहाणे ने जब आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया तो उनको सीधा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए टीम में जगह मिल गई। ऐसा ही एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है। एक युवा बल्लेबाज जिनका नाम यशस्वी जायसवाल है, इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर बल्लेबाज ने जैसी आक्रामकता दिखाई है, उसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। इस बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज के खेलने का अंदाज भारत के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद ताजा दिलाता है, पहली गेंद से यशस्वी चौके- छक्के लगाने में कोई हिचक नहीं दिखाते।