7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL: धोनी को सवाई मानसिंह में आया गुस्सा!, अंपायर्स पर आग बबूला हो फील्ड पर गए ‘कैप्टन कूल’

IPL 2023 MS Dhoni RR vs CSK : आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। यह वही स्टेडियम है जहां आखिरी बार कैप्टन कूल धोनी का गुस्सा वाला अंदाज फैंस ने स्टेडियम में देखा था। जानिए क्या था, पूरा मामला जिसके चर्चे काफी दिनों तक लोगों के बीच होते रहे थे ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 27 Apr 2023, 2:48 PM IST

dhoni_gussa.jpg

ipl 2023 MS Dhoni RR vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग का 37वां मुकाबला गुरुवार (27 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड पर होगा। यह वही स्टेडियम है, जहां आईपीएल 2019 के दौरान फैंस के चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा वाला अंदाज लोगों ने खुली आंखों से देखा था। वह मैच भी राजस्थान के खिलाफ था। उस मुकाबले में अंपायर के फैसले पर माही इतने गुस्से में आ गए थे कि डगआउट से चलकर बीच मैदान पर अंपायर्स से से बहस करने लगे थे।


क्या था पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर अपने दांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं परिस्थिति चाहे कैसी भी हो बस अपने रोशन को काबू में रखते हैं लेकिन यह मामला 2019 का है जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा था चेन्नई को इस मुकाबले में जीत के लिए अंतिम 3 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी तभी उस वक्त राजस्थान के लिए खेल रहे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने नो बोलते दिया और फिर अपना हाथ नीचे कर लिया जिसके बाद मैच होने का गुस्सा फूट पड़ा और और अंपायर से बात करने बीच मैदान पर आ गए


आज फिर सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ उतरेंगे धोनी

उस घटना के 4 साल बाद आज पहली बार महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला करने उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। क्योंकि दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस अब तक आईपीएल के इस सीजन बेहद शानदार रहा है। सीजन की शुरुआत से ही दोनों टीमें टॉप 4 में चल रही हैं। ऐसे में आज जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो प्ले ऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बेहद खास रिकॉर्ड, फिर बनाए सीजन में 300 से ज्यादा रन
दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग 11
राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप चहल, बोल्ट, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, महीश तिक्षणा, तुषार देशपांडे और आकाश सिंह।

यह भी पढ़ें : बिहार: आनंद मोहन पर 'सियासत' क्यों है फिदा, जानिए किसके लिए फायदेमंद हैं ये बाहुबली?