
ipl 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir : 1 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली, लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर, खिलाड़ी अमित मिश्रा और नवीन उल के साथ उलझ गए थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच तानातानी अगल लेवल पर पहुँच गया था। अब विराट कोहली ने बीसीसीआई के अधिकारियों को झगड़े पर लिखित में अपनी सफाई दी है। साथ ही कोहली ने यह भी बताया कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था और उनकी क्या भूमिका थी।
बीसीसीआई अधिकारियों के पास विराट ने जताई नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 100 फीसदी (पूरी फीस) मैच फी फाइन के बाद विराट कोहली बीसीसीआई से नाखुश हैं। इस बात पर उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों के पास लिखित रूप में नाराजगी जताई है। विराट कोहली ने बीसीसीआई अधिकारियों के सामने अपनी सफाई में कहा कि मैंने नवीन उल हक और गौतम गंभीर से कुछ नहीं कहा। साथ ही विराट ने कहा कि मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद मेरे पर फाइन लगाया गया है,जो सही नहीं है। विराट कोहली ने बीसीसीआई अधिकारियों से लिखित में सारी बात कही है। सारा मैच फी आपको नहीं काटना चाहिए था।
सबसे बड़ा सवाल, कौन भरेगा फाइन?
बता दें की, विराट को इस झगड़े के बाद लगा फाइन उन्हें खुद नहीं भरना पडे़गा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पॉलिसी है, वो ऑन-फील्ड ऑफेंस के लिए खिलाड़ियों की मैच फी नहीं काटते हैं। फ्रैंचाइज़ी इसे खुद से चुकाती है। फ्रेंचाइजी का कहना है की प्लेयर्स टीम के लिए अपने आप को दांव पर लगा देते हैं और हमें इसकी परवाह है, हम इसकी इज्जत करते हैं। एक संस्कृति के रूप में हम फाइन के पैसे उनकी सैलरी से नहीं काटते हैं।
वहीं गंभीर की बात करे तो तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के अपने नियम हैं। इस फ्रैंचाइज़ को जानने वालों की मानें तो LSG गंभीर को क्या सैलरी देती है, यह फ्रैंचाइज़ और गंभीर के बीच की बात है। कहा यह भी जाता है की गंभीर ने लखनऊ के मेंटर बनने के लिए कोई फी नहीं लिया है और फाइन कैसे भरा जाएगा, ये फ्रैंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका और गंभीर के बीच की बात है।
यह भी पढ़ें : लगातार फ्लॉप हो रहे रियान पराग ने ट्विटर पर दिया ज्ञान, लिखा- वक्त अच्छा हो या बुरा...
पूरा मामला जानिए
1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से हुआ था। इसी मैच के बाद विराट और लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर के बीच लड़ाई हो गई थी। दरअसल मैच के दौरान कोहली काफी अग्रेसिव दिखे थे। मैच के बाद हुए झगड़े का वीडियो देखें तो पता चलता है कि कोहली, काएल मेयर्स से कुछ बात कर रहे थे।फिर गंभीर आते हैं और मेयर्स को खींचकर अपने साथ ले जाते हैं। फिर दोनों लोग अलग-अलग चले जाते हैं।
लेकिन इसके बाद नवीन उल हक़ गुस्से में आते दिखते हैं और अगले ही पल गंभीर गुस्से में तुनक कर आते हैं। फिर केएल राहुल को बीच बचाव करने आना पड़ता है। लेकिन गंभीर का गुस्सा कम होने के बजाए और बढ़ जाता है, और वह आगे आते-आते विराट के पास तक पहुंच जाते हैं। जहां दोनों के बीच लगभग 40-50 सेकंड तक बहस होती रहती है। इसका झगड़े का विडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें : संजू सैमसन टैलेंटेड हैं, लेकिन... राजस्थान की हार के बाद उठने लगे कप्तान पर सवाल
Published on:
6 May 2023, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.