18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : रिंकू सिंह का बड़ा खुलासा, 5 छक्के लगने के बाद रो रहा था गेंदबाज, फिर उन्‍होंने भेजा ये स्‍पेशल मैसेज

Rinku Singh Revealed : कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अब एक इंटरव्‍यू के दौरान खुलासा किया है कि उन्‍होंने पांच छक्‍के लगाने के बाद गुजरात के उस गेंदबाज को एक स्‍पेशल मैसेज भेजा था। आइये जानते हैं कि आखिर उस मैसेज में रिंकू सिंह ने क्‍या लिखा था।

2 min read
Google source verification
rinku-singh.jpg

रिंकू सिंह का खुलासा, 5 छक्के लगाने के बाद गेंदबाज को भेजा था ये स्‍पेशल मैसेज।

Rinku Singh Revealed : इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन जहां कुछ दिग्‍गज खिलाडि़यों के खराब जा रहा है तो कुछ युवा प्‍लेयर्स नेे असाधारण प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। इन्‍हीं में से एक हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। उस तूफानी पारी के बाद से हर क्रिकेट फैन रिंकू सिंह की बल्‍लेबाजी का मुफीद हो गया है। रिंकू सिंह अब खुलासा किया है कि उन्‍होंने छक्‍के लगाने के बाद गुजरात के उस गेंदबाज को एक स्‍पेशल मैसेज भेजा था।

रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह यश दयाल की गेंद पर छक्‍के लगा रहे थे तब यश बेहद मायूस दिख रहे थे। उन्‍हें ऐसा लग रहा था कि यश रो रहे थे और उन्‍होंने अपने चेहरे को तौलिए से ढक लिया था। रिंकू ने यह भी बताया कि यश उनके अच्‍छे दोस्‍त हैं और दोनों एक साथ यूपी के लिए खेलते हैं। इसलिए उन्‍होंने यश को छक्‍के लगाने के बाद एक मैसेज किया था।

ये मैसेज भेजा था रिंकू सिंह ने

रिंकू सिंह ने खुलासा किया कि मैच के बाद मैंने यश दयाल को एक स्‍पेशल मैसेज किया था और कहा था कि क्रिकेट में तो ऐसा होता है, आपने वास्‍तव में पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। मैंने बस उसे प्रेरित होने का प्रयास किया।

बता दें कि इससे पूर्व केकेआर की ओर से भी यश दयाल के लिए दिल छू लेने वाला पोस्‍ट किया गया था। जिसमें लिखा था कि यह मैदान पर एक कठिन दिन था। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ये होता है। आप चैंपियन हैं, यश। आप मजबूती से वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें - दिल्‍ली की हार का असली मुजरिम, पहले जमकर लुटाए रन फिर टपका दिए दो कैच

यश दयाल के आखिरी ओवर का हाल

बता दें कि केकेआर को अंतिम ओवर में जीतने के लिए 29 रन की दरकार थी। सभी को लग रहा था कि गुजरात आसानी से जीत हासिल कर लेगी। यश दयाल गुजरात की ओर आखिरी ओवर फेंकने आए और पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया और रिंकू सिंह स्‍ट्राइक पर आ गए। इसके बाद रिंकू सिंह ने एक के बाद एक लगातार पांच छक्‍के जड़कर हारा हुआ मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें - चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की हार तय! धोनी का ये 'ट्रंप कार्ड' समेट देगा पूरी टीम