1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RR vs RCB : करो या मरो के मैच आरसीबी ने टॉस जी‍तकर चुनी बल्‍लेबाजी, दोनों टीमों में तीन बड़े बदलाव

RR vs RCB : आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जा रहा है। हारने वाली टीम प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दर्शकों को आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्‍टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 May 2023, 3:13 PM IST

rr-vs-rcb.jpg

करो या मरो के मैच आरसीबी ने टॉस जी‍तकर चुनी बल्‍लेबाजी, दोनों टीमों में तीन बड़े बदलाव।

ipl 2023 RR vs RCB : जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मेजबान राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है, क्‍योंकि हारने वाली टीम के लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे बंद हो सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। इसके साथ ही टीम में हेजलवुड की जगह पार्नेल और हसरंगा की जगह ब्रेसवेल को शामिल किया गया है। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बोल्‍ट की जगह जैम्‍पा को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया है।


राजस्‍थान और आरसीबी हेड टू हेड

राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 12 में राजस्‍थान तो 14 में आरसीबी ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, दोनों बीच खेले गए पिछले छह मैच में से 4 आरसीबी की झोली में गए हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल सकती है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्‍तान और विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर की प्‍लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्‍तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज