31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SRH vs LSG : सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फैसला, प्‍लेइंग 11 में हुए ये बदलाव

SRH vs LSG : आईपीएल 2023 में आज शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 May 2023, 3:24 PM IST

srh-vs-lsg_1.jpg

सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फैसला, प्‍लेइंग 11 में हुए ये बदलाव।

ipl 2023 Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giant : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहल मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने जहां हुड्डा और मोहसिन की जगह प्रेरक और युद्धवीर को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, सनराइजर्स में ऑलराउंडर सनवीर सिंह को आईपीएल में डेब्‍यू करने का मौका मिला है। सनराइजर्स ने उन्‍हें इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर के रूप में चुना है।


प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीम को ये मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुनाल पांड्या (कप्‍तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल