Ravi Shastri Slams Riyan Parag : आईपीएल के तहत चार साल बाद जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार रात रोमांचक मुकाबला खेला गया। एक समय लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी, लेकिन शानदार गेंदबाजी की वजह से लखनऊ ने यह मैच आसानी से जीत लिया। इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इस सीजन में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ भी उन्होंने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने रियान पराग को लताड़ लगाई है। साथ ही कहा है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हीं की धीमी बल्लेबाजी की वजह से हारी है।