लखनऊ और चेन्नई की खेलने और जीतने की शैली एक जैसी है। दोनों टीमों में हर एक खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझता है और टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। चेन्नई की टीम में जहां एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और रचिन रविंद्र जैसा बड़े स्टार हैं तो लखनऊ में केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं।