Kolkaata knight Riders, Indian Premier League 2024: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ही होंगे। वह शुरूआती मैच से ही टीम की कमान संभालेंगे। 13 मार्च को रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल मैच के दौरान पीठ की चोट के कारण अय्यर मैदान पर फील्डिंग करने के लिए नहीं उतर सके थे। जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे कि वह आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वह टीम के साथ प्री सीजन प्रैक्टिस सेशन में जुड़ने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि 13 मार्च को ही कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर गौतम गंभीर प्री सीजन के लिए कोलकाता पहुंचे और टीम के साथ जुड़े।