28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने हिला डाला रिकॉर्ड बुक, एक पारी से 4 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के रिकॉर्ड ध्वस्त

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर, सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना डाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Mar 2024, 4:54 PM IST

aaaa_abhishekk.jpg

Sunrisers Hyderabad IPL Fastest Fifty: आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। इस मुकाबले में शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इस पारी ने न सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी दर्ज की बल्कि अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

अभिषेक शर्मा से पहले इसी मुकाबले में ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया और सनराइजर्स के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी भी बनाई। इसके कुछ ही देर बाद अभिषेक शर्मा ने न सिर्फ ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि साथ में 3 अन्य कंगारू बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि साल 2015 में डेविड वॉर्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में अर्शतक पूरा किया था। इस पारी से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही मोइसेस हेनरिक के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक जमाया था।

वार्नर ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपने रिकॉर्ड की ही बराबरी की थी। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज 5 फिफ्टी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम ही थी लेकिन बुधवार को अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा तो ये सभी पीछे छूट गए और अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी दर्ज है।

ये भी पढ़ें: अभिषेक ने MI के खिलाफ ठोक डाली 16 गेंदों में फिफ्टी, अब युवराज सिंह की चप्पल कर रही उनका इंतजार