मोहम्मद शमी ने पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से चोटों के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें भी गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस पर लिस्टबद्ध किया गया है। 2 करोड़ के अधिकतम बेस प्राइस के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों में खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश ख़ान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पड़िक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव शामिल हैं।