15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में 1370 खिलाड़ी रह जाएंगे अनसोल्ड, जान लें क्या है आईपीएल नीलामी का नियम

IPL 2025 Mega Auction: 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दाह में होगा। इस नीलामी में एक टीम ज्यादा से ज्यादा कितने खिलाड़ी खरीद सकती है, चलिए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 8 Nov 2024, 3:15 PM IST

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ऐलान कर दिया है कि 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में मेगा नीलामी होगी। इस ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है। 1574 खिलाड़ियों में से 329 कैप्ड स्टार होंगे, जिनमें 48 भारतीय शामिल हैं। इस बार नीलामी में सबसे अधिक 91 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हैं तो 30 खिलाड़ी एसोसिएट देशों, यानी कनाडा, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए, नीदरलैंड और इटली के हैं। हालांकि इनमें से कई खिलाड़ियों को पैसों की बारिश होगी तो कई खिलाड़ी निराश होंगे। चलिए जानते हैं कौन सी टीम ज्यादा से ज्यादा कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

10 फ्रैंचाइजियों के पास अधिकतम 120 करोड़ रुपये थे और रिटेंशन के बाद नीलामी के लिए उनके पास कुल 656.75 करोड़ रुपये बचे हैं। पंजाब किंग्स ने 2 रिटेंशन पर 9.5 करोड़ खर्च किए हैं, जिसके पास मेगा नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे बड़ा 110.5 करोड़ रुपये का बजट है।

क्या है IPL 2025 Mega Auction के नियम

एक फ्रेंचाइजी अधिकतम अपने रिटेंशन सहित 25 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। अब तक 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं और अब सिर्फ 206 खिलाड़ियों के लिए जगह है। एक टीम ज्यादा से ज्यादा अपने दल में 8 खिलाड़ी को ही रख सकती है। पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन के दौरान एक भी विदेशी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया है, इसका मतलब है कि इन तीनों टीमों के पास 8-8 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है।

चेन्नई सुंपर किंग्स (Chennai Super Kings)

चेन्नई सुंपर किंग्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी है। ऐसे में वह 65 करोड़ खर्च कर चुके हैं और 55 करोड़ बचे हुए हैं। इसमें उनको 20 खिलाड़ी खरीदने हैं। हालांकि जरूरी नहीं की 25 पूरे खिलाड़ी खरीदने हों लेकिन 25 से एक भी ज्यादा खिलाड़ी कोई भी टीम नहीं खरीद सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर 43.75 करोड़ खर्च कर दिए हैं और उनके पास 76.25 करोड़ रुपए बच गए हैं। उनके पास 21 खिलाड़ियों की जगह बची है।

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans)

गुजरात टाइटंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 51 करोड़ खर्च कर दिए हैं और उनके पास 69 करोड़ रुपए बच गए हैं। वह अब 20 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 विदेशी खिलाड़ियों सहित 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर 57 करोड़ खर्च कर दिए हैं और 63 करोड़ उनके पास शेष है। वह अब ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी सहित कुल 19 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants)

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 51 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। मतलब अब वे बचे हुए 69 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 7 विदेशी सहित 20 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 75 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से एक भी विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं है। मतलब अब वे बचे हुए 45 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी सहित 20 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 9.50 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें कोई भी विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं है। अब वे बचे हुए 110.50 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी सहित 23 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 79 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। अब वे बचे हुए 41 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 7 विदेशी सहित 19 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 75 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। मतलब अब वे बचे हुए 45 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 5 विदेशियों सहित 20 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)

रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 37 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से एक भी विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं है। अब वे बचे हुए 83 करोड़ में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ियों सहित 22 खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एडिलेड में होगी छक्के-चौकों की बारिश या गेंदबाज मचाएंगे गदर? जानें पिच का हाल