पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी 35 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। प्रियांश और इंगलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंद में 26 और नेहल वढ़ेरा दो रन पर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 57 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और वी. विजय कुमार ने दो-दो जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट लिया था।