IPL 2025 Qualifier 1 Scenario before PBKS vs MI Match: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चार टीम जीटी, आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। लेकिन लीग चरण के 68 मैच के बाद भी किसी को क्वालीफायर 1 का टिकट नहीं मिल सका है। अपने पिछले मैचों में जीटी, आरसीबी और पंजाब को मिली हार से ये रेस काफी दिलचस्प हो गई है। ऐसे में अब लीग चरण के आखिरी दो मैचों से क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की तस्वरी साफ हो सकेगी। आइये इससे पहले इन चारों टीमों का गणित जानते हैं कि कौन सी दो टीम इस रेस में सबसे आगे हैं।