नवंबर में सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन के बाद आगामी सीजन में 10 आईपीएल टीमें नए रूप में दिखेंगी। ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ी 639.15 करोड़ रुपये में बिके। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें 27 करोड़ रुपये की कीमत मिली। उनके बाद श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये में बिके। हालांकि, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे कई स्टार खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।