कोलकाता : कोलकाता में साढ़े तीन बजे से शुरू हुए आईपीएल नीलामी के पहले ही दौर में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को उम्मीद से काफी ज्यादा कीमत 15.50 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद कर चौंका दिया। यह उम्मीद तो की जा रही थी कि कमिंस पर बड़ी बोली लगेगी, लेकिन इतनी कीमत मिलेगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वहीं उनके आस्ट्रेलियाई साथी और पूर्व में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस लिन पर उम्मीद के विपरीत बड़ी जंग देखने को नहीं मिली। उन्हें मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।