बयान के अनुसार, ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इससे पहले, पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।