
रिपोर्ट्स: विराट कोहली की जगह एबी डिविलियर्स होंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर( RCB ) की टीम अगले सीजन से पहले कई अहम बदलाव कर चुकी हैं। उन्होंने अपने मुख्य कोच का बदलाव कर दिया है, डेनिएल विटोरी की जगह अब गैरी कर्स्टन को टीम का नया कोच चुना गया है। इसके साथ ही आशीष नेहरा को गेंदबाजी कोच के रूप में टीम ने अपने साथ जोड़े रखा है। इसके अलावा उन्होंने बहुत बड़ा बदलाव करते हुए साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को विराट कोहली की जगह टीम का नया कप्तान चुना है।
इस कारण होगा बदलाव-
कर्नाटक के सुवर्णा न्यूज़ में छपी रिपोर्ट्स की माने तो फ्रेंचाइज़ ने विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी टीम का नया कप्तान एबी डिविलियर्स को बनाया गया है। टीम का प्रदर्शन पिछले कई सालों से अच्छा नहीं रहा है इसलिए फ्रेंचाइज़ को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। इसके साथ ही डिविलियर्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह पूरे सीजन के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। कोहली 2013 से RCB की कप्तानी कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग कि शुरुआत से RCB एक बार भी टूर्नामेंट जीतने में नाकामयाब रही है।
टीम का रहा है ख़राब प्रदर्शन-
इस साल भी ऐसा लग रहा था कि वह प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे लेकिन वह ऐसा करने में भी नाकाम रहे। उनको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मैच जीतना था जोकि वह हार गए। इस साल उनकी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी थे जैसे विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्विंटन डि कॉक, ब्रेंडन मैक्कुलम, मोईन अली और उमेश यादव। फिर भी टीम शुरूआती मैचों में आम प्रदर्शन के कारण आखिरी में हर मैच जीतने को मजबूर हो गई थी।
कोच को बदला था-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हाल ही में अगले सत्र के लिए नए कोच का चुनाव किया है। उन्होंने डेनियल विटोरी को इस पद से हटाते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी व पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन को कोच पद व टीम के मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है।डेनियल विटोरी टीम के साथ पिछले 8 सालों से जुड़े थे, पहले वह टीम के खिलाड़ी के तौर पर खेले और 2014 से वह टीम के मुख्य कोच पद पर थे।
Published on:
8 Sep 2018, 12:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.