नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पदार्पण के 11 साल बाद एक बार फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलते दिखेंगे। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों- विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम के बदले धवन को अपने साथ जोड़ा है। इस समझौते पर अंतिम मुहर अभी लगनी बाकी है और इसी कारण दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपनी तरफ से इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया है।